कायमगंज: मोहल्ला पटवन गली में तंबाकू कारोबारी के घर में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
कायमगंज कोतवाली के मोहल्ला पटवन गली साई मंदिर के पास स्थित निवासी तंबाकू कारोबारी बृजेश शर्मा के घर में चोर ताले तोड़कर घर से लगभग ₹50000 नगद और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित बृजेश शर्मा ने बताया गुरुवार को वह अपने बड़े बेटे लोकेश शर्मा के घर नातिन के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।