जगदलपुर: बस्तर में अवैध लौह अयस्क के खेल का पर्दाफाश, BPS की दबिश में ट्रक किया गया जब्त: उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने दी जानकारी
बस्तर की अनमोल खनिज संपदा पर अवैध कारोबारियों की नजरें एक बार फिर गड़ गई हैं। जिले में अवैध लौह अयस्क (Iron Ore) के परिवहन की मिल रही लगातार शिकायतों के बीच बस्तर परिवहन संघ (BPS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को रंगे हाथों पकड़ा है।