गुना नगर: कचरा फेंकने वालों की फोटो भेजने पर मिलेगा इनाम, गुना कलेक्टर ने गुनिया नदी का किया निरीक्षण
गुना शहर के बीच से निकली गुनिया नदी के संरक्षण कायाकल्प अभियान के तीसरे चरण में 26 अप्रैल को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने प्रशासनिक टीम के साथ बड़ा पुल से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान नदी किनारे अतिक्रमण ओर कचरे के देर मिले। कलेक्टर ने कहा, नदी नालों में कचरा फेंकने पर वैधानिक कार्रवाई करें। फोटो या वीडियो भेजने वालों को इनाम मिलेगा।