दतिया: गढ़ी गांव के पास नहर में गिरी बाइक, दंपति विवाह में जा रहा था, हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल, पुलिस जांच में जुटी
Datia, Datia | Apr 20, 2026 गोराघाट थाना क्षेत्र के गड़ी गांव के पास रविवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम बानौली में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपति की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।