महोली: इमलिया सुल्तानपुर में वैन सवार दबंगों ने 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण करने का किया प्रयास, मचा हड़कम्प
Maholi, Sitapur | Jan 21, 2026 जनपद के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में वैन सवार दबंगों ने स्कूल जा रही एक साइकिल सवार छात्रा को अपहरण करने का प्रयास किया। दबंग के द्वारा जबरन छात्रा को रोककर वैन के अंदर घसीट लिया गया और भागने का प्रयास कर रहे थे। अचानक वैन खराब होने पर ग्रामीणों की मदद से छात्रा को वैन से बाहर निकला गया था। आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।