बिशुनपुरा: पीराटांड़ में विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला, डेढ़ वर्षीय पुत्र भी मृत, सनसनी
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारो गांव के पीराटांड़ टोला में शनिवार को एक विवाहिता और उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मुकेश पाल की पत्नी 25 वर्षीय संगीता देवी तथा उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है