बैरसिया: हबीबगंज: वनकर्मी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Berasia, Bhopal | Apr 18, 2026 भोपाल के हबीबगंज में रहने वाले वनकर्मी ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 22 दिन बाद 10 मई को उसकी पहली एनिवर्सिरी आने वाली थी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।