फिरोज़ाबाद: गांव रुपसपुर के निकट हाइवे पर ईको कार और थ्री टेम्पो में हुयी भिड़ंत,8 लोग हुये घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव रुपसपुर के निकट हाइवे पर शनिवार की दोपहर तेज रफ़्तार के चलते ईको कार ने थ्री व्हीलर टेम्पो में भिड़ंत हुयी है। हादसे में टेम्पो सवार करीव 8 लोग घायल हुये है। जिसमे 4 लोगों की हालत बेहद गंभीर होने के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। टेम्पो में 8 लोग सवार थे। और शिकोहाबाद से फ़िरोज़ाबाद के लिए टेम्पो आ रहा था।