फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद क्लब पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले क्या राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में दूसरे झंडे का करेंगे समर्थन?
शनिवार दोपहर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी फिरोजाबाद क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की जिलास्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला के आयोजन में भाग लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर वार किया। बोले क्या राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में दूसरे झंडे का करेंगे समर्थन? एक बार फिर अलगाव वाद को समर्थन करेंगे क्या