नदबई: नदबई में हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोग हुए घायल
नदबई क्षेत्र में रविवार शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर कर दिया गया। दोनों घटनाएं रविवार शाम करीब 4 बजे से 4:15 बजे के बीच की बताई जा रही हैं।