बड़ौत: कुरडी नांगल के आयुष की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे पूर्व प्रधान, यूपी बोर्ड टॉपर को ग्रामवासियों ने किया सम्मानित
Baraut, Bagpat | May 29, 2026 छपरौली के ग्राम कुरड़ी नांगल के मेधावी छात्र आयुष कुमार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में जनपद की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार ने आयुष की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च स्वयं उठाने की घोषणा की, जिसका उपस्थित लोगों ने तालियों से स्वागत किया। जन विजय इंटर कॉलेज के छात्र आयुष की इस उपलब्धि