लातेहार: रूपाली राज जिला टॉपर बनीं, रौशनी गुप्ता को मिला दूसरा स्थान
लातेहार : जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार की रुपाली राज ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसी विद्यालय की रौशनी गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिले के टॉप टेन में इस विद्यालय के पांच छात्रों ने जगह बनाई।