गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, गैस वितरकों की निगरानी की जा रही है, सख्त निर्देश जारी
गया जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी ने बुधवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जिले में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के कुल 72 वितरकों के पास लाखों की संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिनकी नियमित रूप से जांच और अनुश्रवण किया जा रहा है।