पदमा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, बरही पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
भारतीय जनता पार्टी बरही पूर्वी मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान सफलतापूर्वक आज बुधवार शाम 4:00 बजे संपन्न हो गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने की दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया