देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, उत्तराखंड में पनप रहा अर्बन नक्सलवाद
पेपर लीक मामले के बाद मुख्यमंत्री ने एक बार फिर इस पूरे घटनाक्रम को अर्बन नक्सल गैंग और जिहादी मानसिकता करार दिया है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी इस बात को पुख्ता कर रहे हैं कि उत्तराखंड में अर्बन नक्सलवाद पनप रहा है और उस पर सरकार की नजर है ऐसी मानसिकता वाले लोगों के मंसूबों को सरकार फलीभूत नहीं होने देगी और चिन्हित कर उन पर सख्त कार्यवाही भी की जाएगी