देहरादून: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार से साबरमती के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
त्योहारों के दौरान रेलवे साबरमती से हरिद्वार के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 15 अक्तूबर से संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि साबरमती- हरिद्वार - साबरमती फेस्टिवल एक्सप्रेस के 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच दोनों ओर से 14-14 फेरे संचालित किए जाएंगे।