देहरादून: रायपुर रोड का कर्जन चौक चौड़ा होने से ट्रैफिक जाम से मिली राहत, यातायात में हुई बड़ी सुविधा
देहरादून के लोगों को रायपुर रोड पर बड़ी राहत मिली है। रायपुर रोड का कर्जन चौक जो लंबे समय से ट्रैफिक जाम की सबसे बड़ी वजह था, अब चौड़ा कर दिया गया है।पहले यहां की चौड़ाई 11 से 14 मीटर थी, जिसे बढ़ाकर 17 मीटर कर दिया गया है। सड़क का डामरीकरण भी हो गया है, जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से चलने लगा है।