देहरादून: रात्रि प्रवास में सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के साथ लेगी सरकार के कार्यों का फीडबैक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार सकारात्मक कदम उठा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि सभी जिलों में उन स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां पर अभी तक रात्रि प्रवास नहीं हुआ है। उन जगहों पर जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के साथ जनता से सरकार के कार्यों का फीडबैक भी लिया जाएगा