मानपुर: बधार में भीषण आग, दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जली
Manpur, Gaya | Apr 16, 2026 मानपुर प्रखंड क्षेत्र के सनौत गांव के बधार में अचानक आग लगने से दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान