मानिकपुर: मानिकपुर तहसील में गढ़चपा के पतेरिया से आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर SDM को सौंपा प्रार्थना पत्र
चित्रकूट के मानिकपुर तहसील में मंगलवार दोपहर 12 बजे गढ़चपा के पतेरिया गांव के करीब 50 ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम जसीम अहमद को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दबंग रुद्ध नारायण पांडेय रास्ता खोदकर और अवरोध लगाकर आवागमन बाधित करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।