महसी: इमामगंज में कैश के बजाय खाताधारक से मारपीट का आरोप, बैंक कर्मचारियों की हरकत पर हुआ हंगामा, जांच शुरू
इंडियन बैंक इमामगंज शाखा में एक शिक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। पिपरी माफी के शिक्षक अनिल कुमार शर्मा बैंक कार्य से पहुंचे थे, लेकिन स्टाफ ने उन्हें बार-बार समय का हवाला देकर लौटा दिया। तीसरी बार पहुंचने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि कैशियर निहाल सिंह व अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।।