प्रतापगढ़: सावन के पहले सोमवार पर दीपनाथ महादेव में रुद्राभिषेक संपन्न, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने की पूजा-अर्चना
प्रतापगढ़ शहर स्थित दीपनाथ महादेव मंदिर में सावन मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर देवस्थान विभाग की ओर से भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम वर्षा की कामना की। देव