खजुराहो की ऐतिहासिक पहचान पर शराबखोरी का हमला!
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो का प्राचीन शिवसागर तालाब इन दिनों शराबियों का अड्डा बनता नजर आ रहा है। ऐतिहासिक धरोहर के बीच खुलेआम शराब पीते लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र की गरिमा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
तालाब परिसर में शराब की खाली बोतलें और फैली गंदगी देखने को मिली, जिससे न केवल स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है बल्कि पर्यटकों के सामने भी खजुराहो की छवि धूमिल हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्व धरोहर क्षेत्र होने के बावजूद सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। ऐसे में जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शिवसागर तालाब परिसर में नियमित निगरानी, सफाई व्यवस्था और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि खजुराहो की ऐतिहासिक पहचान और गौरव सुरक्षित रह सके।
बुंदेली भौकाल खबर बुंदेलखंड की। BJP Madhya Pradesh बुंदेलखंड वाले - Bundelkhand Wale Bundeli Varta बुंदेली वार्ता kartik vlog 22 बुलंद छतरपुर न्यूज़ 24 bundelkhand bharat news- बुंदेलखंड भारत समाचार Black&White News खबरिया दाऊ Bundelkhand Wala बुंदेली भौकाल Ankur Yadav Khabar Bundelkhand सत्यम सिंह पत्रकार छतरपुर Rajeev Shukla Vardaan Express सोनू अवस्थी रिपोर्टर Omdattshukla Omdattshukla
#Khajuraho #ShivSagarTala