करछना: गधिंयाव गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक की हालत गंभीर
यमुनापार क्षेत्र के करछना थाना अंतर्गत गधिंयाया गांव में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष के कई लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अचानक हमला कर दिया। दोनों पक्ष में मारपीट होता देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। मारपीट के दौरान बुजुर्ग के सिर पर डंडा लगने से सर फट गया। सूचना होने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची।