गायघाट: पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से पुलिस ने दो मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार दोपहर करीब दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान गायघाट चौक से चोरी की बाइक के साथ थलवारा गांव के नागेंद्र सहनी के पुत्र विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।