मोठ: रमपुरा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक गंभीर, दो घायल
Moth, Jhansi | Apr 25, 2026 रमपुरा में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवक घायल हो गए। हादसे में अभिषेक का पैर टूट गया जबकि दूसरे युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए चिरगांव अस्पताल भेजा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और अपाचे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।