बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने आज बृहस्पतिवार को शाम करीब 5:00 बजे एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त विकुल मलिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विकुल मलिक थाना कोतवाली शहर के गांव शेखपुरा का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने विकुल मलिक को जेल भेज दिया है।