एसपी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं का घेराव, पुलिस से झड़प के बाद हंगामा
रायबरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है...
फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आसपास शुरू हुआ विवाद अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया है।
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर से बाहर किया।
वहीं, पुलिस कार्रवाई के दौरान मारपीट औरलाठीचार्ज का वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
दरअसल, रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आसपास PDA जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के बैनर को लेकर समाजवादी छात्रसभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था।
विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए गए। घटना के बाद ABVP कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, बैनर को लेकर शुरू हुआ विवाद कहासुनी और मारपीट के आरोपों तक पहुंचा इसके बाद मामला और गरमा गया और प्रदर्शनकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक की स्थिति बनी। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ थप्पड़ और लात-घूंसों से मारपीट की और लाठीचार्ज करते हुए कार्यालय से बाहर निकाला।
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाली कार्रवाई और उसके संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि