सादाबाद: हाथरस रोड पर अग्रवाल कोल्ड के पास पलटा कोयले से भरा मैजिक लोडर, दो युवक हुए घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल
एक मैजिक लोडर गाड़ी कोयला लेकर बिसावर की तरफ जा रही थी। अग्रवाल कोल्ड के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और हाइवे पर पलट गई जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया गया। एमएम