मुरादाबाद: लोक निर्माण विभाग व नगर निगम टीम ने करूला इलाके में चलाया अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान
करूला इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, इस दौरान सड़कों तक अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़कों से स्वयं ही अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर समय दिया गया है, निर्धारित समय के बाद भी यदि अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो फिर बुलडोजर के द्वारा अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।