फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार भेजा जेल
फरीदपुर थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 110 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीसलपुर अंदर पास के पास से पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।