फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।