गुना नगर: निचला बाजार रपटा पर नाले में नग्न मिला युवक, वनवजात की मौत से बिगड़ा मानसिक संतुलन, समाजसेवी ने खोजा परिवार
गुना निचला बाजार रपटा पर 13 मई शाम को नग्न हालत में एक युवक गुनिया नदी नाले में पड़ा मिला था। जिसे पुलिस कोतवाली ले गई थी। 15 मई को समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने बताया, 14 मई को युवक नेशनल हाईवे पर पर मिला, जिसे लाकर नहलाया कपड़े पहनाये मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाया। अशोकनगर जिले के पिपरई निवासी युवक का नवजात की मौत से मानसिक संतुलन बिगड़ा। परिवार आकर ले गया।