मंडला: कान्हा को पहचान दिलाने वाले पद्म भूषण हेमेंद्र सिंह पंवार के निधन से वन्यजीव जगत में शोक, कान्हा में श्रद्धांजलि
Mandla, Mandla | May 30, 2026 कान्हा टाइगर रिजर्व के प्रथम क्षेत्र संचालक, प्रख्यात वन्यजीव संरक्षणवादी एवं पद्म भूषण से सम्मानित हेमेंद्र सिंह पंवार के निधन से वन्यजीव संरक्षण जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर शनिवार तीन बजे कान्हा टाइगर रिजर्व परिवार ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी ने सदर कार्यालय परिसर ममें श्रद्धांजलि सभा में आयोजित की।