गोविंदगढ़: बड़ौदामेव में पागल कुत्ते का आतंक, 22 लोगों को काटा; एक बुजुर्ग गंभीर हालत में अलवर रेफर
गोबिन्दगढ़ क्षेत्र के बड़ौदामेव कस्बे में एक पागल कुत्ते ने दो दिनों में आतंक मचा दिया। कुत्ते ने करीब 22 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और आम राहगीर शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।