मंझनपुर: गुवारा तैयबपुर में नाली की सफाई बनी विवाद का कारण, मां और बेटी पर ईंट-डंडों से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
गुवारा तैयबपुर गांव में नाली की सफाई को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसियों द्वारा महिला और उसकी बेटी पर ईंट-डंडों से हमला किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नामजद तहरीर देने के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।