थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 12/13-06-2026 की रात्रि गस्त (लेपर्ड डियूटी) के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा चैकिंग की जा रही थी, एक बाइक पर सवार कुछ अज्ञात युवकों को पूछताछ हेतु रोका गया तो उनके पास से शराब की बोतलें इत्यादि मिलने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथियों को बुलाकर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता/मारपीट की गई। प्रकरण के संबंध में थाना हापुड़ देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें प्रकाश में आये 11 अभियुक्तों में से 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है एवं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक हापुड़ श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह की बाइट...!
Hapur, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026