नानपारा: नवाबगंज में मतदाताओं ने सूची में नाम जांचे, मतदाता केंद्र पर चला विशेष पुनरीक्षण अभियान
नवाबगंज चौगड़वा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर शुक्रवार को प्रकाशित मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया। इस दौरान मतदाताओं ने अपने-अपने नामों की जांच की। नफीस अहमद, अनीस, मेराज और सरनाम सहित कई मतदाताओं ने बूथ संख्या 34 से 40 तक की मतदाता सूची का अवलोकन किया। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने संबंधित भाग संख्या की सूची का प्रकाशन किया।