पाटन: ग्राम खैरी के पास तेज रफ्तार बस ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल, पाटन पुलिस जांच में जुटी
पाटन के ग्राम खैरी में शनिवार शाम लगभग 4:00 बजे एक तेज रफ्तार बस ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। एंबुलेंस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।मामले की सूचना मिलने पर पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को पाटन अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।