गिरिडीह: न्यू परिषद भवन में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित विशेष समिति की बैठक की गई आयोजित
न्यू परिषद भवन में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित विशेष समिति की बैठक जिला अध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में की गई । संचालन गयासुद्दीन अंसारी ने किया । बैठक में विशेष समिति के संयोजक सह झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष गिरधारी गोप एवं सदस्य झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव मो आबिद अली मुख्य रूप से उपस्थित थे।