सुजानगढ़: सुजानगढ़ में आंधी-बारिश से राहत, तापमान में 4-6 डिग्री गिरावट की संभावना
शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर 46 डिग्री से ऊपर हीट वेव से बेहाल लोगों को शाम को आई धूलभरी आंधी और बारिश से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बिजली चमक के साथ करीब आधे घंटे तक मध्यम बारिश हुई।