हरदोई: बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने सड़क जाम की, एसडीएम के समझाने के बाद हटे, बिजलीकर्मी सुधारने पहुंचे
Hardoi, Hardoi | May 20, 2026 शहर के न्यू सिविल लाइन स्टेट बैंक के पीछे जर्जर विद्युत लाइनें लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। कल शाम करीब 5 बजे केबिल जल जाने से आपूर्ति बाधित हो गयी, जो बुधवार दोपहर तक नहीं शुरू हुई जिससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने लोगों को जल्द बिजली आने का भरोसा दिया तब हटे।