बदलापुर: साढापुर गाँव में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढापुर गाँव मे पटाखा फोडने को लेकर दो पक्षो मे मारपीट हो गई. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जाँच पड़ताल कर रही है. पीड़ित सुभाष तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी अमन आदि के द्वारा पटाखा फोडने को लेकर मारपीट किया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए मामले की जाँच की जा रही है.