बदलापुर: रामपुर गांव में कटहल की डाल हटाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने दी जानकारी
बदलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आवेदिका सुशीला देवी और विपक्षी फूलचन्द्र के बीच कटहल के पेड़ की डाल हटाने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक इस पेड़ की एक डाल आवेदिका के मकान की छत तक पहुंच रही थी, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से डाल हटाई गई। इस दौरान विपक्षी से विवाद हो गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.