बदलापुर: मिरशादपुर हाइवे से नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर हाइवे से नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले एक वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले एक वाँछित अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र फुलचन्द निवासी सुल्तानपुर तथागंज थाना बदलापुर को गिरफ्तार करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.