बदलापुर: चारो गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
महराजगंज थाना क्षेत्र के चारो गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे मारपीट हो गई. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है. चारो गाँव के रहने वाले रामजीत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी तिलकधारी आदि के द्वारा मारपीट कि गई. पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है.