लाडपुरा: जिले में स्टूडेंट का सिर चीरकर गाल में फंसी गोली, घायल को नहीं पता कैसे लगी बुलेट
Ladpura, Kota | Jun 7, 2025 कोटा में दोस्तों के साथ खेल रहे 10th क्लास के स्टूडेंट को अचानक गोली लग गई। कान में लगी गोली सिर की हड्डी को चीरते हुए गाल में फंस गई। परिजनों ने इसे पहले सामान्य चोट माना। एक्स-रे करवाने पर गोली नजर आने पर सभी दंग रह गए।