जगदलपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया, समय पर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री अरुण साव ने शनिवार दोपहर 12 बजे अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।