पश्चिमी सिंहभूम जिले में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में गुरुवार से हड़ताल पर उतर आए। कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना शुरू करते हुए स्पष्ट कर दिया कि बकाया वेतन का भुगतान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।