सांगोद: सांगोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट को किया नमन, दी श्रद्धांजलि
Sangod, Kota | Jun 11, 2026 सांगोद में पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुवार को सांय 4बजे अर्पित की। कार्यक्रम जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।